बहराइच: बहराइच मोतीपुर पुलिस और एसओजी टीम ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार- पुलिस अधीक्षक
मोतीपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध कई केस दर्ज हैं। वह वर्ष 2014 से फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि अभियुक्त वर्ष 2014 में घटना करने के उपरान्त अपने जनपद बलरामपुर से मुम्बई भाग गया तथा बलरामपुर मे रहने वाले अपने परिवार के सभी सदस्यो से सम्पर्क तोड़कर मुम्बई मे बस गया था। जिसे गिरफ्तार किया गया है।