कुर्था: 48 घंटे में चोरी की बाइक बरामद, कुर्था पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Kurtha, Arwal | Jul 3, 2026 कुर्था थाना पुलिस ने चोरी की बाइक महज 48 घंटे के भीतर बरामद कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया। शहीद जगदेव स्मारक महाविद्यालय के पास से अपाची बाइक चोरी हो गया था,गया जिले के पंचानपुर से बरामद किया गया। बाइक विष्णु बिगहा निवासी गोविंद कुमार की थी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही तकनीकी एवं मानवीय स्रोतों के आधार पर जांच शुरू की गई थी