लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद ने अतिक्रमण करने वालों पर चलाया डंडा, नालियों की सफाई का विशेष अभियान
लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद के निर्देश पर लोहरदगा नगर परिषद प्रशासक मुक्ति कीड़ों के नेतृत्व में बुधवार अपराह्न करीब 3:00 बजे नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान आगामी दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को देखते हुए पूरे शहर में साफ-सफाई और अतिक्रमण मुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए किया गया।