शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। चौधरी ढाबा और राइस मिल के पास मिले शव से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मानी जा रही है, हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।.