गोरखपुर: सपा सांसद राम भुआल निषाद के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, 2019 चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन का मामला
साल 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है।आरोप है कि चुनाव के दौरान राम भुआल निषाद ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था।इसी आरोप में 2 मई 2019 को पिपराइच थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।अदालत के मुताबिक,इस मामले में पहले भी कई बार आदेश जारी किए गए थे,लेकिन संबंधित अधिकारियों ने उन्हें सही तरीके से लागू नहीं किया।