प्रतापगढ़: जंगल में पेड़ से लटकी विवाहिता का शव 2-3 दिन पुराना मिला, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
धोलापानी थाना क्षेत्र के भाटखेड़ी ग्राम पंचायत स्थित मईड़ा की रेल के जंगल में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लाली पत्नी भगत राम मीणा के रूप में हुई है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर छोटीसादड़ी अस्पताल की