सीतापुर: रसौरा में मिट्टी के अवैध खनन पर खनन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी मशीन सहित चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े गए
रामकोट थाना क्षेत्र के रसौरा इलाके में मिट्टी के अवैध खनन पर खनन विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार अवैध रूप से मिट्टी का खनन करके प्लाटिंग में मिट्टी पटाई का काम चल रहा था। जानकारी मिलने पर मौके पर खनन विभाग की टीम बोलेरो से पहुंच गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। खनन विभाग की टीम ने मौके से जेसीबी मशीन और चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा था।