सीतापुर: रायपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, भाई-बहन की हुई दर्दनाक मौत, माता-पिता घायल
मिश्रीख क्षेत्र के रायपुर चौराहे के पास सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर अनियंत्रित होकर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मासूम भाई बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई , वही माता-पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे । घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।