सीतापुर: जनपद भर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जय माता दी के लग रहे जयकारे
जनपद भर में नवरात्रि के अवसर पर माता रानी के भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जानकारी के अनुसार जनपद भर के सभी मंदिरों में आस्था का जन सैलाब देखा जा रहा है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं । भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मंदिरों में लंबी-लंबी कटारे लगी हुई है और जय माता दी के जयकारे लगा रहे हैं।