सीतापुर: मोच कला में शारदा नहर के गहरे पानी में डूबने से 12 वर्ष के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के बिसवां थाना क्षेत्र के मोच कला गांव में शारदा नहर के गहरे पानी में डूब जाने से एक 12 वर्ष के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बच्चा घर से भैंस चराने के लिए गया हुआ था। इसके बाद हादसा हुआ और बच्चा गहरे पानी में डूब गया, कड़ी मशकत के बाद ग्रामीणों ने नहर से शव को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।