आज की मुख्य खबरें
1. हिमाचल में सड़क हादसा: बाशिंग में पलटी HRTC बस, 5 घायल
मनाली से पठानकोट जा रही HRTC की बस शनिवार सुबह कुल्लू के बाशिंग में पलट गई।
हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हुए, जबकि परिचालक सुरक्षित बताया गया।
सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
2. हिमाचल में गहराया बिजली संकट
हिमाचल में बिजली उत्पादन में करीब 20 फीसदी गिरावट आई है। कम बारिश के चलते जल विद्युत परियोजनाओं का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके चलते कई क्षेत्रों में अघोषित बिजली कट शुरू हो गए हैं।
3. शिमला में 12 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
शिमला में पुलिस ने बस की तलाशी के दौरान सीट के नीचे छिपाकर रखा 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
4. इमरजेंसी वाहन को रास्ता न देना पड़ेगा भारी
हिमाचल पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि एंबुलेंस, दमकल और पुलिस वाहनों को तुरंत रास्ता दें। नियम तोड़ने पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना या 6 महीने तक जेल हो सकती है।
5. हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब SMC का कार्यकाल 2 साल
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समितियों (SMC) का कार्यकाल अब 3 साल के बजाय 2 साल होगा।
सरकार के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
अब हर दो साल बाद स्कूलों में नई SMC का गठन किया जाएगा।
6. हिमाचल-मुंबई रणजी मैच बिलासपुर शिफ्ट
धर्मशाला की खराब आउटफील्ड के कारण 18 अक्तूबर को होने वाला हिमाचल-मुंबई रणजी मैच बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में होगा। लगातार बारिश से धर्मशाला मैदान को नुकसान पहुंचा है।
7. शिमला में उमड़े सैलानी, ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई परेशानी
वीकेंड पर शिमला में बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
मालरोड, रिज मैदान और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर खूब चहल-पहल रही।
पार्किंग फुल होने से लिफ्ट से बेमलोई और विधानसभा तक वाहन धीमी रफ्तार से चलते रहे।
पर्यटकों की बढ़ती आमद से होटल और पर्यटन कारोबार में भी रौनक बढ़ी।
8.हिमाचल में बदलेंगे जमीन बंदोबस्त के नियम
हिमाचल में अब जमीन का बंदोबस्त 40 साल के बजाय करीब 5 साल में करने की तैयारी है।
सरकार नियमों में बदलाव के लिए जल्द कमेटी गठित करेगी।
जमीन की सीमाएं तय करने में ड्रोन और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल होगा।
साथ ही जमीन के नक्शे और सीमाओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
Solan, Solan | Oct 4, 2026