पटना ग्रामीण: जानीपुर थाना क्षेत्र में शराब निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई, सैकड़ों लीटर अर्ध निर्मित शराब और भट्ठियां नष्ट की गईं
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का निर्माण करने के विरुद्ध रविवार को कार्यवाई की गई है। मामले को लेकर पटना पुलिस के द्वारा रविवार शाम 7:45 बजे इस बात की जानकारी दी गई है। पुलिस ने बताया कि आसूचना संकलन के आधार पर देसी शराब निर्माण के विरुद्ध कार्यवाई की गई, जिसमें सैकड़ों लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब और भट्ठियों को नष्ट किया गया।