पटना ग्रामीण: पटना में जोगा डॉन ने राज्यसभा सांसद संजय यादव से ₹20 करोड़ की मांगी रंगदारी, सचिवालय थाने में मामला दर्ज
राज्यसभा सांसद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव से 20 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। मामले को लेकर सचिवालय थाने में रविवार की दोपहर मामला दर्ज कराया गया है। वहीं रविवार शाम करीब 4:00 बजे राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी जानकारी दी है। संजय यादव से रंगदारी मांगने वाले ने अपना नाम जोगा डॉन बताया है।