हरदोई: रेलवे जीएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारी सवालों में उलझे, निर्माण एजेंसी का नाम नहीं बता सके
Hardoi, Hardoi | Jun 25, 2026 उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे निरीक्षण के लिए पहुंचे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों में कई जगह गंभीर खामियां देखीं जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की।निरीक्षण के दौरान सबसे पहले जीएम ने स्टेशन परिसर में बन रही नई इमारत का निरीक्षण किया। यहां कई जगह दरारें दिखाई दीं।