कौंच: काशीराम कॉलोनी कोंच में मूलभूत सुविधाओं को लेकर की गई शिकायत का प्रशासन ने लिया संज्ञान, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Konch, Jalaun | Apr 14, 2026 कोंच नगर की काशीराम कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर की गई शिकायत का प्रशासन ने संज्ञान लिया है, वही एसडीएम ज्योति सिंह ने निरीक्षण करते हुए मंगलवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी है, काशीराम कॉलोनी के लोगो द्वारा साफ सफाई, पानी, वाटर कूलर, खराब हैंड पाइप, विद्युत बिल इत्यादी समस्याओ की शिकायत की गई, जिसका संज्ञान लेकर आरआई नगरपालिका को निर्देशित किया गया है।