राशमि: डोडा चूरा तस्करी साजिश में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, किशनगढ़ से हुई गिरफ्तारी, राशमी पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी की साजिश के मामले में तीसरे आरोपी शिवराज जाट को किशनगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इससे पहले इस मामले में लादूलाल जाट और राधेश्याम जाट को भालोटा की खेड़ी सीमा में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा था और उन्हें पीसी रिमांड पर लिया था। थानाधिकारी रतन सिंह ने गुरुवार शाम 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि फरार चल रहे आरोपी शिवराज जाट पुत्र शंकर