पीरो: फतेहपुर में झपकी के कारण ट्रक और टेंपो की सीधी भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
Piro, Bhojpur | Jun 25, 2026 बिहिया–बिहटा स्टेट हाईवे 102 पर गुरुवार दोपहर 3 बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां डंपर और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।