बांसवाड़ा: कुपड़ा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के बाहर बच्चों के दो गुटों में पथराव से हाइवे पर मची अफरा-तफरी
बांसवाड़ा- परतापुर मार्ग के कुपड़ा गांव के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 1:30 के लगभग विद्यालय के बाहर हाईवे सड़क के पास बच्चों के दो गुटों मे पथराव का मामला सामने आया है। मार्ग पर गुजर रहे प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार पथराव की घटना से हाइवे सड़क पर अपरा तपरी मच गई। मार्ग से जा रहे वाहनधारी भी पथराव की घटना मे चपेट मे आ गए।