बांसवाड़ा: भुंगड़ा थाना क्षेत्र के नया तालाब गांव में नोतरा कार्यक्रम की तैयारी के दौरान युवक पर हुआ जानलेवा हमला, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
भुंगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया तालाब गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। हमले में खेरवाड़ी निवासी संजय पुत्र लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे शनिवार रात 8 बजे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में लेकर आए।क्या है पूरा मामला?जानकारी के अनुसार, संजय के घर पर आगामी 30जनवरी को नोतरा कार्यक्रम का आयोजन होना।