मिर्ज़ापुर: मिलट्री कंपाउंड वाराणसी रीवा मार्ग पर बाइक सवार तीन लोगों को टैंकर ट्रक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की हुई मौत
बताते चले कि मिलिट्री कंपाउंड वाराणसी रीवा हाईवे पर रविवार की शाम लगभग 6:00 बजे ट्रक ने बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दिया जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। तीन लोग करण व नितेश और आकाश तीनों एक बाइक पर मिर्जापुर से लालगंज की ओर जा रहे थे तीनों गंभीर रूप से घायल हुए वाराणसी रेफर के दौरान करण की रात 11:45 बजे मौत हो गई।