प्रतापगढ़: नव निर्वाचित सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी का अंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में भव्य स्वागत
शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यलय में शुक्रवार दोपहर 3 बजे नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल प्रेम शंकर द्विवेदी पहुंचे। जहाँ कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि श्री द्विवेदी के उपाध्यक्ष बनाये जाने से मध्य जोन में सेवादल और मजबूत होगा।