प्रतापगढ़: मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया गया, उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए
मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार दोपहर 2 बजे मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओ ने उन्हें याद किया। इसके उपरांत जिला अस्पताल में महिलाओं और मरीजों को फल वितरण किया गया, जिसमे सांसद डॉक्टर शिवपाल सिंह पटेल और पट्टी विधायक राम सिंह पटेल मौजूद रहे।