टीकमगढ़: रायपुर: पुरानी रंजिश के चलते युवक के ऊपर चाकू से हमला: गंभीर घायल होने पर, 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत रायपुर गांव में एक युवक के साथ जानलेवा हमले की घटना सामने आई है युवक की पहचान राघवेंद्र लोधी निवासी दरगाह खुर्द गांव के रूप में हुई है घायल राघवेंद्र ने बताया कि वह रायपुर गांव शादी में गया हुआ था तभी पुरानी रंजिश के चलते रायपुर गांव के देवी लोधी ने कुछ लोगों के साथ उसके साथ चाकू से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।