सोहागपुर: कलेक्टर ने क्षीरसागर का किया निरीक्षण, प्राकृतिक सौंदर्य का लिया जायजा
शहडोल बुधवार को लगभग 2:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने सोहागपुर थाना क्षेत्र के क्षीरसागर गांव का निरीक्षण किया है,और प्राकृतिक सौंदर्य का जायजा लिया है,इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे हैं,वहीं जिले के कलेक्टर ने क्षीरसागर गांव में निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति भी की है।