अकबरपुर चौक के समीप खुरी नदी पुल पर शुक्रवार को 10:00 बजे आम खरीदने के दौरान हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आम के दाम और गुणवत्ता को लेकर ग्राहक व विक्रेता के बीच हुई कहासुनी के बाद विक्रेता ने कथित तौर पर ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ के कारण कुछ समय के लिए