जगदलपुर: पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग को लेकर 11 जून को जगदलपुर में महा धरना-प्रदर्शन
बस्तर जिला पत्रकार संघ ने पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच सीधे एफआईआर दर्ज किए जाने के मामलों के विरोध में 11 जून को जगदलपुर में महा धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है। यह आंदोलन बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित होगा, जिसमें संभाग के विभिन्न जिलों के पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है।