बरगवां के इन्द्रा नगर तालाब में “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” के तहत 23 अप्रैल को नगर परिषद व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल द्वारा श्रमदान व सफाई अभियान चलाया गया। तालाब व आसपास क्षेत्र की सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया, साथ ही जनभागीदारी पर जोर दिया गया।