उत्तर प्रदेश –
यमुना एक्सप्रेस वे ग्रेटर नोएडा के परी चौक से शुरू होकर मथुरा तक जाता है। नोएडा पुलिस ने बताया है कि 0 KM से 41 KM (अलीगढ़ बॉर्डर) तक के हिस्से को "नो प्रोटेस्ट जोन" घोषित किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 मई को इसके निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने इस फैसले के पीछे स्मूथ ट्रैफिक का तर्क दिया है। संभवतः यह देश का पहला एक्सप्रेस वे होगा, जहां प्रोटेस्ट पर आधिकारिक तौर पर पाबंदी लगाई गई है।