देहरादून: मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने प्रदेश के अधिकांश जनपदों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई
मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है। जिसमें रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, लगभग चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है