"जहां चाह, वहां राह! अगर नीयत साफ हो तो हर उस परिवार तक रोजगार पहुंच सकता है जहां कोई कमाने वाला नहीं है।"
कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल के रोजगार के वादे का समर्थन करते हुए धामी सरकार पर तीखा हमला बोला गया है। बयान में कहा गया कि कम से कम गोदियाल जी बेरोजगारों पर लाठियां और पत्थर तो नहीं चलवा रहे! घंटाघर पर अपने हक के लिए जुटे 19-20 साल के मासूम युवाओं पर लाठीचार्ज और मुकदमे दर्ज करवाकर उनका भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि कांग्रेस सरकार आने पर 'नॉन-परफॉर्मिंग' अधिकारियों की जगह नए पदों का सृजन कर युवाओं को काम दिया जाएगा।
पूरी बात सुनने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!
#UttarakhandPolitics #GaneshGodiyal #DhamiSarkar #YouthEmployment #UttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Aug 27, 2026