देहरादून तिब्बती मार्केट में बुजुर्ग फल विक्रेता से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
देहरादून के तिब्बती मार्केट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि 18 जुलाई की शाम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने सड़क किनारे फल बेच रहे एक बुजुर्ग विक्रेता के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक युवक ने रिकॉर्ड किया, जिसने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो नियमानुसार चालान किया जाना चाहिए, लेकिन किसी बुजुर्ग के साथ मारपीट उचित नहीं है।
वहीं, संबंधित पुलिस अधिकारी का कहना है कि वे प्रशासन के अतिक्रमण हटाने के निर्देशों का पालन कर रहे थे और अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही थी। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामले ने तूल पकड़ लिया है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।