सागर नगर: जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, कई खामियां उजागर, मरीजों को हो रही परेशानी
जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में बुधवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस जनों ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां सामने आईं — जगह-जगह टूटे शौचालय दरवाजे, पंजीयन एवं ओपीडी में लंबी कतारें, और मरीजों को समय पर इलाज न मिलना जैसी समस्याएं स्पष्ट रूप से दिखाई दीं।