भरथना: बकेवर अम्बेङकर पार्क में मा० कांशीराम की 90वीं मनाई जयंती,चित्र पर कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित कर विनम्र दी श्रद्धांजलि
शुक्रवार को मा०कांशीराम की 90वीं जयंती उनके अनुयायियों ने मनाई।तथा उनके चित्र पर कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित किए। पूर्व न० पं० बकेवर चेयरमैन विनोद दोहरे ने कुशल राजनीतिज्ञ दलितों, वंचितों एवं शोषितो के ओजस्वी मा० कांशीराम को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डॉ० भूरे, मुन्ना,पूर्व प्रधान बृजेश कुमार,पूर्व सभासद नवल किशोर पाठक मौजूद रहे।