भभुआ: पानापुर गांव के पास भैंस के हमले से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 2, 2026 पानापुर गांव के पास भैंस के हमले से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे की बताई गई है। अधौरा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव के अमिरचंन राम के 40 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार राम बताया गया है। सदर अस्पताल पहुंचे घायल ने कहा कि हम अपनी बेटी को पढ़ने के लिए बिक्रमगंज हॉस्टल में छोड़कर बाइक से अपने घर के लिए लौट रहे थे।