जलालाबाद: गांव अमापुर अमेला में अवैध स्थान पर खुली शराब दुकान पर प्रशासन सख्त, जांच में शिकायत सही पाई गई
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत के बाद अमापुर गांव में अवैध स्थान पर खुली देसी शराब की दुकान का मामला तूल पकड़ गया है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित स्थान के बजाय दुकान अमापुर में सड़क किनारे खोल दी गई है, जो नियमों के विपरीत है।