अररिया: आजमनगर में मानसिक रूप से दिव्यांग को परेशान करने के मामले में हुई मारपीट में 2 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 28, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के कुसियारगांव के आजमनगर में एक मानसिक रूप से दिव्यांग को परेशान करने को लेकर हुई मारपीट की घटना में दिव्यांग युवक व उसकी मां गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है.