महोबा: विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर रोडवेज में स्वास्थ्य शिविर लगा, लोगों की मुफ्त जांच हुई और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया
Mahoba, Mahoba | May 17, 2026 महोबा में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोडवेज परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। CMO डॉ. रमाकांत चौरिहा के निर्देश एवं CMS डॉ. सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण में लगे शिविर में एक दर्जन से अधिक लोगों का ब्लड प्रेशर जांचकर परामर्श दिया गया।NCD क्लीनिक चिकित्सक डॉ. एहतेशाम खान ने बताया कि उच्च रक्तचाप 'साइलेंट किलर' है।