नगर परिषद जालोर में 19405 महिलाएं करेंगी मतदान : 1 ट्रांसजेंडर भी, 13 सीटो पर चुनाव लड़ेगी, 4 वार्डा पर पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर। जालोर नगर परिषद चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद टिकट के दावेदार नेताओं से मुलाकात कर आवेदन दे रहे हैं। नगर परिषद जालोर के 40 वार्डों में बनाए गए बूथों में 4 ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इस बार परिषद के 13 वार्डों से महिलाएं चुनाव मैदान में रहेंगी, जबकि पिछली बार 12 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व थे। कुल 40 हजार 811 मतदाताओं में 19 हजार 405 महिलाएं, 21 हजार 405 पुरुष और एक ट्रांसजेंडर मतदाता है।
Jalor, Jalor | Aug 23, 2026