सैदपुर: ब्राह्मणों पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सपा प्रवक्ता के विरोध में ब्राह्मण रक्षा दल ने किया प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मणों पर की गई अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी को लेकर देश भर में फैल रहे आक्रोश के बीच जिले का राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। इस प्रकरण को लेकर ब्राह्मण रक्षा दल ने कड़ा विरोध प्रकट करते हुए बुधवार को तहसील परिसर में जमकर आक्रोश प्रदर्शन किया। बाद में संगठन के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।