राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने आबकारी ठेकों के आवेदकों के साथ बैठक की
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल की उपस्थिति में आबकारी ठेकों के सभी आवेदकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नवीन मदिरा दुकानों के संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।