गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई: 2.91 करोड़ की ऑनलाइन ठगी मामले में एक गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 47 सिम कार्ड बरामद
गया पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.91 करोड़ रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर साइबर थाना और साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार की संयुक्त टीम ने डोभी थाना क्षेत्र के अमारूत गांव में छापेमारी कर आरोपी गौतम कुमार को दबोचा। उसके पास से 11 मोबाइल फोन, 47 सिम कार्ड बरामद किया है।