पीरो: तार मठिया गांव से पुलिस ने कई संगीन मामलों के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Piro, Bhojpur | May 27, 2025 अगियाँव बाजार थाना क्षेत्र के तार मठिया गांव से पुलिस ने कई संगीन धाराओं के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान तार मठिया गांव निवासी स्वर्गीय नारद गिरी के पुत्र जवाहर गिरी के रूप में की गई है। इसकी जानकारी देते हुए मंगलवार की सुबह 10:00 बजे के करीब थाना अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता के कई संगीन धाराओं के आरोपी था।