शिवपुरी: विसर्जन जुलूस से पहले अमोला थाना प्रभारी ने पंडालों का निरीक्षण किया
नवरात्रि प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर ने सिरसौद सहित थाना क्षेत्र के पंडालों का रविवार की रात 10 बजे निरीक्षण कर समितियों से चर्चा की। उन्होंने शांतिपूर्ण जुलूस निकालने, डीजे की जगह बैंड-बाजे का उपयोग करने और अंधेरा होने से पहले प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अपील की। उपद्रव या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दे