सदर: श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय राजकीय चिकित्सालय में हीट वेव मरीजों के लिए बनाया गया कोल्ड रूम
Sadar, Varanasi | May 19, 2026 वाराणसी के श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय राजकीय चिकित्सालय में भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में हीट वेव से प्रभावित मरीजों के त्वरित उपचार के लिए विशेष कोल्ड रूम स्थापित किया गया है।