चूरू: महिला थाना में दर्ज 2016 के दहेज प्रताड़ना मामले में पति को गिरफ्तार किया गया, स्थाई वारंटी को कोर्ट में पेश किया गया
Churu, Churu | Oct 24, 2025 चूरू के महिला थाना में साल 2016 में दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हरियाणा के गांव बुड़ाक निवासी भूपेंद्र मेघवाल को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। महिला थानाधिकारी कमला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में उसकी पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया था।