रहुई: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में मंत्री संजय पासवान पहुंचे पीड़िता के घर, आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की
Rahui, Nalanda | Apr 10, 2026 वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले में बिहार सरकार के गन्ना एवं उद्योग मंत्री संजय पासवान पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की। मंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।