आगर: ग्राम पांचारुडी की सुदामा गौशाला पर अनियमितताओं के आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
आगर जिले के पांचारुडी ग्राम पंचायत में संचालित सुदामा गौशाला एक बार फिर विवादों में है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए।ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला के संचालन में पारदर्शिता की भारी कमी है। यहां दर्ज गायों की संख्या और वास्तविक स्थिति में अंतर सामने आया है।