नवाबगंज: बाराबंकी शहर में मोहसिना किदवई की शोक सभा में बेटी फरीदा हुईं भावुक, बोलीं- बाराबंकी से है रूहानी नाता
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन के बाद उनकी जन्मभूमि बाराबंकी में शोक सभा का आयोजन रविवार की रात 9 बजे तक हुआ। शहर के मुगल दरबार हॉल में हुई इस सभा में जिले के कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मोहसिना किदवई की बड़ी बेटी फरीदा किदवई भी मौजूद थीं। उमैर किदवई द्वारा आयोजित इस शोक सभा में कई राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहें।