कालपी: कालपी में 18 मतों से जीतकर गयादीन अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में चुनाव सम्पन्न
Kalpi, Jalaun | May 8, 2026 कालपी अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के वार्षिक चुनाव शुक्रवार दोपहर 4 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुए, अध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में गयादीन अहिरवार ने 69 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश सिंह सोलंकी को 18 मतों से पराजित किया, चुनाव में कुल 125 में से 123 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें दो मत अवैध घोषित किए गए।