धनघटा: प्रदेश में आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का 6 हजार किया गया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से 12 हजार और सहायिकाओं का 4 हजार से 6 हजार प्रति माह करने की घोषणा की। साथ ही डीबीटी के माध्यम से साड़ी के लिए सहायता, स्मार्टफोन वितरण और कैशलेस चिकित्सा योजना भी शुरू की गई। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।